A description of my image rashtriya news “गर्मी में प्यासों का सहारा बने राजेश चौहान, नेपानगर में शुरू की फ्री ठंडे पानी की व्यवस्था” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

“गर्मी में प्यासों का सहारा बने राजेश चौहान, नेपानगर में शुरू की फ्री ठंडे पानी की व्यवस्था”

जहां व्यवस्था फेल, वहां आगे आए राजेश चौहान… नेपानगर में शुरू हुई फ्री पानी प्याऊ।


भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश चौहान ने शुरू की निशुल्क ठंडे पानी की प्याऊ।।

नेपानगर में राहगीरों और मजदूरों को मिलेगी राहत, हर रविवार उपलब्ध रहेगा ठंडा आरओ पानी।

नेपानगर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान द्वारा नगरवासियों एवं राहगीरों के लिए निशुल्क आरओ केन ठंडे पानी की प्याऊ की शुरुआत की गई। 


इस पहल से नगर में आने-जाने वाले ग्रामीणों, मजदूरों और आम लोगों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।
राजेश चौहान ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नगर में आते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में पीने के पानी की समस्या बनी रहती है। 


गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोग 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदने में सक्षम नहीं होते, ऐसे में निशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि हर रविवार उनके द्वारा पानी की केन उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं यदि गर्मी अधिक बढ़ी और आवश्यकता महसूस हुई तो अन्य दिनों में भी निशुल्क पानी वितरण जारी रखा जाएगा।

इस दौरान राजेश चौहान ने नगर पालिका परिषद पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले तीन से चार वर्षों से नगर में प्याऊ की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इतना ही नहीं, ठंड के मौसम में अलाव की व्यवस्था भी नगर पालिका द्वारा नहीं की जाती।


उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद में चार से पांच वाटर कूलर लाकर रखे गए हैं, लेकिन उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर नहीं लगाया गया, जिससे आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।


 उन्होंने कहा कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली ऐसी हो गई है कि सामान उपयोग में आने के बजाय भंगार होने तक कार्यालयों में ही पड़ा रहता है और शासन के पैसों का दुरुपयोग होता है।

राजेश चौहान की इस पहल की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.