A description of my image rashtriya news मिलावटखोरों में हड़कंप! जिलेभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज ,शुद्ध भोजन अभियान जारी: आइसक्रीम, लस्सी, जूस और पानी की जांच शुरू। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मिलावटखोरों में हड़कंप! जिलेभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज ,शुद्ध भोजन अभियान जारी: आइसक्रीम, लस्सी, जूस और पानी की जांच शुरू।

जिले में खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता की जांच जारी ।

बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच एवं सतत् निगरानी की जा रही है।

इसी कड़ी में आज सुलेमान एजेंसी से शहद, रूही वॉटर से पानी, अमन गोटे वाले से आइसक्रीम एवं फालूदा, मदीना स्वीट्स से लस्सी एवं आइसक्रीम तथा अपना जूस सेंटर से जूस के नमूने लिए गए। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर लोक विश्लेषक, भोपाल को जांच हेतु भेजे गए हैं।


 जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के तहत कार्यवाही की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.