A description of my image rashtriya news रीवा हादसे के विरोध में खंडवा बंद सा माहौल, जैन समाज की मौन रैली ने उठाई सुरक्षा की आवाज - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

रीवा हादसे के विरोध में खंडवा बंद सा माहौल, जैन समाज की मौन रैली ने उठाई सुरक्षा की आवाज

खंडवा 
रिपोर्ट नितिन झवर 

रीवा घटना के विरोध में सकल जैन समाज की मौन रैली, 

संतों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने की मांग
रीवा में जैन साध्वी के साथ हुई दुर्घटना के विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे सकल जैन समाज द्वारा शहर के घंटाघर क्षेत्र से मौन रैली निकाली गई। 


रैली में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।


रैली के दौरान समाजजनों ने कहा कि देशभर में जैन संतों एवं साध्वियों के साथ लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। 

उन्होंने संतों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की।

मौन रैली घंटाघर क्षेत्र से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। यहां समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।


समाजजनों ने प्रशासन से मांग की कि जैन संतों की यात्रा एवं विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा इस प्रकार की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.