A description of my image rashtriya news गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए पुलिस का मानवीय प्रयास, थाना परिसरों में रखे सकोरे - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए पुलिस का मानवीय प्रयास, थाना परिसरों में रखे सकोरे

बुरहानपुर

भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पक्षियों के लिए जल एवं आहार की व्यवस्था हेतु थाना परिसर में लगाए गए सकोरे (मिट्टी के पात्र)

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना परिसरों में की गई पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था

सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता भी हमारी जिम्मेदारी है– पुलिस अधीक्षक

बुरहानपुर,  जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी एवं तापमान को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना परिसरों में पक्षियों के लिए जल एवं आहार की विशेष व्यवस्था की गई।
 पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए थाना परिसर में मिट्टी के सकोरे (जल पात्र) एवं दाना पात्र लगाए गए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पेयजल एवं भोजन उपलब्ध हो सके।

इस पहल के अंतर्गत थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल एवं स्टाफ द्वारा थाना परिसर में पक्षियों के लिए जल एवं आहार की व्यवस्था हेतु थाना परिसर में सकोरे (मिट्टी के पात्र) में स्वच्छ पानी भरकर रखा गया तथा पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना डालने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि भीषण गर्मी का प्रभाव केवल मानव जीवन पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ता है। 

ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठानों के बाहर पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करें, जिससे जीवों की रक्षा हो सके और पर्यावरण के प्रति मानवीय संवेदनाएं विकसित हों।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा निरंतर पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय सेवा के कार्य जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.