A description of my image rashtriya news हिवरापुर में शनि जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

हिवरापुर में शनि जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ।

बुरहानपुर 


हिवरापुर में शनि जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ।

स्वयंभू शनि देव मंदिर में दिनभर लगी भक्तों की भीड़, भंडारे और पूजा-अर्चना के साथ गूंजा जय शनिदेव का जयकारा।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिवरापुर में शनि जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। 

शनि जयंती के अवसर पर स्वयंभू शनि देव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला।
 सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। पूरे मंदिर परिसर में “जय शनिदेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
अखिल महाराज ने बताया कि ग्राम हिवरापुर में विराजित शनि देव की प्रतिमा स्वयंभू है और इसकी मान्यता शनि सिंगनापुर की तरह मानी जाती है। 
उन्होंने कहा कि सूर्य देव के दो पुत्र शनि देव और यम देवता तथा दो पुत्रियां यमुना और भद्रा हैं। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और इंसान को अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अच्छे कर्म का फल सदैव अच्छा ही मिलता है।
शनि जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। रतन सिंह राठौड़ (हिन्दा सेठ) ने बताया कि डाभीयाखेड़ा एवं आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है।

 मंदिर के सेवक निम्बा पाटिल ने जानकारी देते हुए कहा कि जनसहयोग से मंदिर में भंडारा और अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न होते हैं तथा दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर प्रसादी का लाभ लेते हैं।
वर्तमान में मंदिर निर्माण कार्य भी जारी है। मंदिर समिति और सेवकों ने श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। शनि जयंती पर पूरे हिवरापुर गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला तथा देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना जारी रहा।
। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.