A description of my image rashtriya news अंधेरे से मिली राहत- जमना नगर रोड पर लगीं नई स्ट्रीट लाइटें- रहवासियों ने जताया विधायक अर्चना चिटनीस का आभार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अंधेरे से मिली राहत- जमना नगर रोड पर लगीं नई स्ट्रीट लाइटें- रहवासियों ने जताया विधायक अर्चना चिटनीस का आभार

अंधेरे से मिली राहत- जमना नगर रोड पर लगीं नई स्ट्रीट लाइटें
- रहवासियों ने जताया विधायक अर्चना चिटनीस का आभार
बुरहानपुर। उपनगर लालबाग के वार्ड क्र. 43 से लगे जमना नगर रोड पर लंबे समय से अंधेरा रहने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शाम ढलते ही सड़क पर आवागमन मुश्किल हो जाता था और रहवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को पार्षद आशीष शुक्ला ने विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस के संज्ञान में लाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक अर्चना चिटनीस ने तत्काल कार्रवाई कराते हुए जमना नगर रोड पर छह विद्युत पोल और स्ट्रीट लाइट लगवाने की व्यवस्था कराई।
स्ट्रीट लाइट शुरू होने के बाद अब क्षेत्र में रात के समय उजाला होने लगा है, जिससे रहवासियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले अंधेरे के कारण दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का डर बना रहता था, लेकिन अब सड़क सुरक्षित और सुगम महसूस हो रही है। इस कार्य में क्षेत्र के दिनकर पाटिल, रमेश सावले, कैलाश चंदोलकर सहित अन्य द्वारा लगातार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखकर समस्या के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई गई।
क्षेत्र के रहवासियों ने विधायक अर्चना चिटनीस, पार्षद आशीष शुक्ला और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.