बुरहानपुर पुलिस का बड़ा संदेश — सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी की सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी चेतावनी।
बुरहानपुर पुलिस का बड़ा संदेश — सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों की अब खैर नहीं!
भड़काऊ पोस्ट करने, लाइक करने और फॉरवर्ड करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी की सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी चेतावनी
बुरहानपुर पुलिस ने जिलेवासियों से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रहे भड़काऊ, आपत्तिजनक और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वाले कंटेंट से दूर रहने की सलाह दी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, नफरत फैलाने वाली पोस्ट या समाज में तनाव पैदा करने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एसपी आशुतोष बागरी का साफ संदेश:
“सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें।
कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करें, न लाइक करें और न ही फॉरवर्ड करें। समाज में शांति बनाए रखने में सभी नागरिक सहयोग करें।
पुलिस की सोशल मीडिया सेल अलर्ट मोड पर
जिलेभर में पुलिस की साइबर एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
थाना स्तर पर भी मॉनिटरिंग सेल सक्रिय कर दिए गए हैं।
यदि आपके सामने कोई भड़काऊ पोस्ट आती है तो तुरंत नजदीकी थाना, साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल को सूचना दें।
जागरूक बनें — जिम्मेदार नागरिक बनें — समाज में शांति बनाए रखें।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं