A description of my image rashtriya news जनता के सहयोग से जन-सुरक्षा का मिशन!खकनार पुलिस ने पेश की मिसाल — हेलमेट बांटकर दिया जिंदगी बचाने का संदेश, ग्रामीणों ने कहा “पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है।” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जनता के सहयोग से जन-सुरक्षा का मिशन!खकनार पुलिस ने पेश की मिसाल — हेलमेट बांटकर दिया जिंदगी बचाने का संदेश, ग्रामीणों ने कहा “पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है।”

  

खकनार पुलिस की अनूठी पहल: जन-सहयोग से ग्राम रक्षा समिति के 50 सदस्यों को हेलमेट वितरण किये गये।
  
थाना खकनार मे बनी चित्रकला 'मेरे पापा SAFE हैं और आपके?' एवं “नशे के दुष्प्रभाव” की थीम के माध्यम से यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी।

खकनार (बुरहानपुर)। ग्रामीण अंचलों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी के निर्देशानुसार विशेष अभियान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अंतरसिंह कनेश एवं एसडीओपी  निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्रामीणों ने महसूस किया कि पुलिस का ध्येय चालान काटना नहीं, बल्कि उनके परिवारों की खुशियों और जिंदगी की रक्षा करना है। मौके पर ही सभी 50 सदस्यों को हेलमेट वितरण कर पुलिस ने यह संदेश दिया कि जनता के सहयोग से ही जन-सुरक्षा संभव है। 

हेलमेट पाकर सदस्यों के चेहरों पर जहां सुरक्षा का भाव दिखा, वहीं पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और सम्मान और अधिक सुदृढ़ हुआ।

इस पूरी मुहिम को सफल बनाने में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव, सहायक उप-निरीक्षक जगदीश मंसुरे, प्रधान आरक्षक सतीश सूर्यवंशी तथा "न्यू अपना होंडा शोरूम" प्रबंधन का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.