A description of my image rashtriya news लोकार्पण के बाद भी पुराने भवन से चल रही नगर पालिका, पार्षद प्रतिनिधि ने उठाए सवाल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

लोकार्पण के बाद भी पुराने भवन से चल रही नगर पालिका, पार्षद प्रतिनिधि ने उठाए सवाल

लोकेशन नेपानगर 
संवाददाता प्रदीप सिंह 
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नगर पालिका परिषद नेपानगर भवन का 15 मार्च 2026 को लोकार्पण होने के बाद , अभी तक नवीन भवन में नगर पालिका परिषद का शुभारंभ नहीं हुआ है।


नेपानगर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सावकारे ने आज नगर पालिका परिषद के नवीन भवन में पहुंचकर कहा कि दो महीने पहले माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भवन का लोकार्पण किया गया है किंतु नगर पालिका के मुख्य अधिकारी द्वारा कार्यालय का अभी तक शुभारंभ नहीं किया गया।
 
पुरानी ही नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका संचालित हो रही है आज दिनांक 21/05/2026 को पार्षद प्रतिनिधि जितेन सावकारे सवाल उठाया है l


 यही नहीं उनके द्वारा नगर में हो रही निर्माण कार्यों की लापरवाही ओर कई मुद्दों को भी उठाया जा रहा है वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद रूपाली सावकारे द्वारा अनियमित तरीके से हो रही नियुक्तियों के संदर्भ में भी शिकायत की गई है।

 यही नहीं उनके द्वारा गलत तरीके से किये गए भुगतान को लेकर भी पूर्व नगर पालिका अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी की गई है।


 नगर पालिका को नवीन कार्यालय में हस्तांतरित होने में कितना और समय लगेगा यह उनका सवाल अधिकारियों से एवं अध्यक्ष से है l


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.