A description of my image rashtriya news बुरहानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन!लोक परिवहन बसों पर चला सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन!लोक परिवहन बसों पर चला सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई।

बुरहानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन!
लोक परिवहन बसों पर चला सख्त चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई।
 21 से 27 मई तक जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान जारी।

 ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना परमिट और लापरवाह बस चालकों पर पुलिस की कड़ी नजर
 एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में नेपानगर बस स्टैंड पर हुई सघन जांच
 यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

बुरहानपुर।

 प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और लोक परिवहन बसों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए बुरहानपुर पुलिस ने जिलेभर में “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” शुरू किया है। यह विशेष अभियान 21 मई 2026 से 27 मई 2026 तक लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


इसी कड़ी में नेपानगर बस स्टैंड पर थाना प्रभारी श्रीमती ज्ञानू जायसवाल एवं पुलिस स्टाफ द्वारा लोक परिवहन बसों की गहन जांच की गई। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ वैधानिक चालानी कार्रवाई की गई।

 इन बिंदुओं पर रही पुलिस की विशेष नजर:
 बिना फिटनेस और बिना परमिट बसें
 ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाहन
 चालक लाइसेंस, बीमा और पंजीयन जांच
 सुरक्षा मानकों और यात्री सुरक्षा का निरीक्षण
 लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन पर नियंत्रण
 अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाना है।


 बुरहानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बुरहानपुर पुलिस का संदेश साफ — यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा!

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.