ग्राम पंचायत तुकइथड़ में पीने के पानी को तसर रहे ग्रामीण
ग्राम पंचायत तुकइथड़ में पीने के पानी को तसर रहे ग्रामीण
रिपोर्ट महेंद्र मालवीय
जिम्मेदारों को फोन उठाने का नहीं है टाईम
सरकार की करोड़ों रुपए से चलाई जाने वाली हर घर नल जल योजना हुई फेल ग्राम तुकइथड़ में लाखों रुपए की लागत से नल जल योजना में घर घर कनेक्शन तो दे दिए हैं लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा है सरपंच साहब को फोन उठाने का टाइम नहीं है ग्रामीण इधर उधर से पीने का पानी लाने को है मजबूर ।
सीएम हेल्पलाइन का असर
अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायते होने के बाद भी अधिकारी बेखबर हैं अधिकारी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कार्यवाही करने के बजाय शिकायते बन्द करवाने की ज्यादा कोशिश कर रहे हैं फिर चाहे ग्रामीण की समस्या कितनी भी हो अब सीएम हेल्पलाइन ग्रामीणों की समस्या निराकरण करने के लिए है या अधिकारियों के मनोरंजन के लिए है ।
ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि हम पिछले 1 महीने से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं सरपंच साहब फोन नहीं उठाते सचिव को भी बार बार बोला जिसके बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हो रही है गर्मी का असर इतना भीषण है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है लेकिन जिम्मेदारों के सर में जू नहीं रेंग रही है।
पूरी ग्राम पंचायत मोहित यादव के भरोसे चल रही है जबकि मोहित यादव ग्राम पंचायत पीपलपानी में मोबाइलाइजर के पद पर कार्यरत है अब देखना यह है कि जिला प्रशासन phe विभाग की क्या प्रतिक्रिया रहती है ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिल पायेगी।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं