A description of my image rashtriya news स्वच्छता सर्वेक्षण 2025—26 को लेकर निगम आयुक्त ने ली सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर की बैठक सफाई व्यवस्था अपने कर्तव्य ईमानदारी से करने के दिए सख्त निर्देश । - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025—26 को लेकर निगम आयुक्त ने ली सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर की बैठक सफाई व्यवस्था अपने कर्तव्य ईमानदारी से करने के दिए सख्त निर्देश ।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025—26 को लेकर निगम आयुक्त ने ली सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर की बैठक सफाई व्यवस्था अपने कर्तव्य ईमानदारी से करने के दिए सख्त निर्देश ।

रिपोर्ट मोहम्मद अफजल 


बुरहानपुर — नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025—26 को लेकर अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है 
नगर पालिक निगम में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण स्वच्छता संबंधी बैठक का आयोजन MIC हॉल में किया गया। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने नगर निगम के समस्त सेक्टर अधिकारियों एवं वार्ड सुपरवाइजरों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए गए ।

बैठक के दौरान आयुक्त द्वारा शहर की वर्तमान स्वच्छता स्थिति का एक एक कर सभी कर्मचारियों से गहन जानकारी ली गई, तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधारों पर विशेष निगरानी से कार्य को पूरा करें उन्होंने कचरा प्रबंधन, स्रोत पर पृथक्करण, स्वच्छता के प्रति नागरिक सहभागिता, डोर-टू-डोर कलेक्शन की प्रभावशीलता तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव दिए।


इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए टीम वर्क, निरंतर निगरानी एवं जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने एवं नवाचार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर नगर निगम के सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, सहायक यंत्री अशोक पाटिल उप यंत्री सौरव वर्मा, विक्रम भरकुंवर,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी गणेश पाटिल,कालू जंगाले, रविन्द्र चौहान,PIU टीम एवं IEC टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को मजबूत करने एवं नगर को स्वच्छता में प्रथम स्थान के लिए मेहनत करने एवं घर-घर जाकर कचरा संग्रहण आदि के सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर को निगम आयुक्त ने निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.