A description of my image rashtriya news पुलिस ने फिर दिखाया सख्त रूप,नियम तोड़े तो सीधा,,,,,,? - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पुलिस ने फिर दिखाया सख्त रूप,नियम तोड़े तो सीधा,,,,,,?

हेलमेट, नो राइड! बुरहानपुर पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान, नियम तोड़े तो सीधा चालान”

 सड़क सुरक्षा अभियान

बुरहानपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले में 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मकसद साफ है—दुर्घटनाओं में कमी और लोगों की जान की सुरक्षा।


इस अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों, खासकर युवाओं और महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतते हुए पुलिस चालान भी काट रही है और साथ ही उन्हें नियमों का महत्व समझा रही है।


पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में पुलिस टीमें सक्रिय हैं। थाना और चौकी स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाकर आमजन से सीधा संवाद किया जा रहा है।

निंबोला और डेडतलाई क्षेत्र में भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, नशे में वाहन चलाने के खतरों और नाबालिगों को वाहन न देने जैसे अहम विषयों पर समझाइश दी गई।

पुलिस ने राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर और कैशलेस ट्रीटमेंट जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी।

बुरहानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.