A description of my image rashtriya news बड़ी पहल,ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने चिरागपुरा में लगाया सेवा का कैंप, 60 से अधिक ग्रामीणों का हुआ मुफ्त इलाज ! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बड़ी पहल,ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने चिरागपुरा में लगाया सेवा का कैंप, 60 से अधिक ग्रामीणों का हुआ मुफ्त इलाज !

बड़ी पहल,ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने चिरागपुरा में लगाया सेवा का कैंप, 60 से अधिक ग्रामीणों का हुआ मुफ्त इलाज !

मरीजों के लिए मसीहा बना 'ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल', भिकनगांव के चिरागपुरा में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।

स्वास्थ्य ही सेवा: डॉ. अकरम खान ने दी मौसमी बीमारियों से जंग की सलाह, नि:शुल्क जाँच से खिले ग्रामीणों के चेहरे।

न्यूज़ रिपोर्ट राजूसिंह राठौड़ 
बुरहानपुर/खरगोन:
क्षेत्र के प्रतिष्ठित ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा सामाजिक सरोकारों की कड़ी में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है।


 खरगोन जिले के भिकनगांव तहसील स्थित ग्राम चिरागपुरा में 10 मई को एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के कुशल निर्देशन और डॉ. सतीश पटेल एवं स्थानीय सरपंच श्री राजेश जी के विशेष सहयोग से हुआ।


 इस शिविर में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे 60 से अधिक ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया।
विशेषज्ञों की टीम ने दी सेवा:
हॉस्पिटल के वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डॉ. अकरम खान ने शिविर में आए प्रत्येक मरीज का गहन परीक्षण किया।

 उन्होंने न केवल मरीजों की समस्याओं का समाधान किया, बल्कि भीषण गर्मी और बदलते मौसम में होने वाले विकारों (जैसे डिहाइड्रेशन, लू और मौसमी बुखार) से बचाव के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

मुफ्त जाँच और परामर्श:

शिविर में आए सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप किया गया, जिसमें मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर (BP) और अन्य प्रारंभिक जाँचें शामिल थीं। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत बताया। सरपंच श्री राजेश जी ने सफल आयोजन के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.