A description of my image rashtriya news सिंहस्थ 2026 की तैयारियां तेज: बुरहानपुर पुलिस ने वॉलेंटियर्स को सौंपा जिम्मेदारी का मंत्र - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सिंहस्थ 2026 की तैयारियां तेज: बुरहानपुर पुलिस ने वॉलेंटियर्स को सौंपा जिम्मेदारी का मंत्र

बुरहानपुर 



आगामी सिंहस्थ पर्व की तैयारियों को लेकर कोतवाली थाना परिसर में वॉलेंटियर्स की बैठक आयोजित।

अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित वॉलेंटियर्स को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था,श्रद्धालुओं की सहायता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटील के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा उपस्थित वॉलेंटियर्स को आगामी सिंहस्थ पर्व के दौरान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था,श्रद्धालुओं की सहायता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में क्षेत्र में हो रही गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं सामाजिक समन्वय को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उपस्थित वॉलेंटियर्स को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आमजन को जागरूक करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली नीता देअरवाल थाना स्टाफ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, वॉलेंटियर्स, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.