A description of my image rashtriya news TET पर फूटा गुस्सा — बुरहानपुर में हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार को सीधी चेतावनी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

TET पर फूटा गुस्सा — बुरहानपुर में हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार को सीधी चेतावनी

बुरहानपुर


TET मुद्दे पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा! बुरहानपुर में 2500 शिक्षकों की बाइक रैली, मोहन सरकार को सीधी चेतावनी ।

बुरहानपुर।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बुरहानपुर जिले में आज जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

जिले के करीब 2500 शिक्षकों ने एकजुट होकर पुराने तहसील कार्यालय से शहर के प्रमुख चौराहों तक भव्य बाइक रैली निकाली और राज्य की मोहन सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

रैली के बाद शिक्षकों ने तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया, जहां जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया गया कि उनकी मांगों को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
शिक्षकों का साफ अल्टीमेटम
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों का गुस्सा खुलकर सामने आया। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे। शिक्षकों ने यहां तक चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो सरकार को उखाड़ फेंकने तक की लड़ाई लड़ी जाएगी।

18 अप्रैल को भोपाल कूच की तैयारी
शिक्षकों ने ऐलान किया कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो 18 अप्रैल को भोपाल की ओर कूच किया जाएगा और विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर राज्य स्तर पर भी उनकी बात नहीं सुनी गई, तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।
दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी
शिक्षकों ने कहा कि “गली से लेकर दिल्ली तक भाजपा की सरकार है, फिर भी अगर हमारी बात नहीं सुनी जाती है, तो हम दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे और लाखों शिक्षक मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

TET को लेकर बढ़ता असंतोष
TET परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से शिक्षकों में असंतोष बना हुआ है, जो अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बुरहानपुर का यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
शिक्षकों की यह हुंकार अब सिर्फ बुरहानपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन बन सकती है। अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.