A description of my image rashtriya news स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26अभियान को लेकर नगर निगम द्वारा डिवाइडरों की साफ सफाई की गईअमानक प्लास्टिक डिस्पोजल 6 किलो पॉलीथिन जब्त की - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26अभियान को लेकर नगर निगम द्वारा डिवाइडरों की साफ सफाई की गईअमानक प्लास्टिक डिस्पोजल 6 किलो पॉलीथिन जब्त की

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26
अभियान को लेकर नगर निगम द्वारा डिवाइडरों की साफ सफाई की गई
अमानक प्लास्टिक डिस्पोजल 6 किलो पॉलीथिन जब्त की 
है
बुरहानपुर — नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा के निर्देशन में आज सेक्टर क्र.07 के सेक्टर अधिकारी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के मद्देनजर बुरहानपुर नगर निगमों द्वारा प्रमुख सड़कों और डिवाइडरों की विशेष सफाई और धुलाई की जा रही है। यह अभियान शहर को बेहतर रैंकिंग दिलाने सौंदर्यीकरण बनाने के लिए युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है जिसमें डिवाइडरों के आस-पास जमी गंदगी और मिट्टी को हटाया जा रहा है। 


निगम के स्वास्थ्य विभाग ने डिवाइडर मुख्य चौराहे और सड़कों की साफ-सफाई तेज कर दी है डिवाइडरों के आसपास की मिट्टी और कचरा हटाकर उन्हें व्यवस्थित किया जा रहा है ।



नगर निगम के इन प्रयासों के माध्यम से शहर को सुंदर बनाने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया
स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत शहरी मेन रोड़ पर नगर निगम द्वारा डिवाइडरों की विशेष साफ सफाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य सड़क की सुंदरता बढ़ाना और धूल को साफ करना है। 


सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डिवाइडरों और आसपास की गंदगी को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। सफाई के बाद डिवाइडरों की सफाई के साथ में शहर को स्वच्छ बनाना गंदगी हटाना और सुंदरीकरण सुनिश्चित करना।


इस दौरान नगर निगम द्वारा सिंधी बस्ती में विजय जनरल स्टोर्स से आमानक प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास, प्लास्टिक पॉलिथीन 6 किलो जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई इस दौरान सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल सेक्टर अधिकारी अजय कनाडे अशोक गोड़ीयाले, सुपर वाइजर जितेंद्र गोड़ीयाले आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.