बुरहानपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,आरक्षण बिल “आज ही लागू करो” की मांग तेज
आरक्षण बिल “आज ही लागू करो” की मांग तेज
सरिता भगत के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस पहुंचीं महिला कांग्रेस, आरक्षण बिल लागू करने की मांग
बुरहानपुर
मो अफजल की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देशन में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी पोस्टकार्ड अभियान के तहत आज बुरहानपुर में महिला कांग्रेस द्वारा एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण बिल को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग करना है। साथ ही, बिल में OBC, SC एवं ST वर्ग की महिलाओं को भी समुचित आरक्षण प्रदान कर उनके अधिकार सुनिश्चित करने की मांग उठाई जा रही है।
आज बुरहानपुर में प्रदेश महामंत्री सरिता भगत के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहर के मुख्य डाकघर पहुंचीं। यहां से सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए पोस्टकार्ड भेजे, जिनमें महिला आरक्षण बिल को “आज ही” लागू करने की मांग की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री हर्ष राज देवड़ा, प्रदेश महासचिव निखिल खंडेलवाल, प्रवक्ता मीरा चौहान, ज्योति महाजन, अरुण शिवड़कर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और सरकार से जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा की जा रही है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं