परदेशीपुरा में चल रहा था मौत का काला कारोबार,छापे में खुला अवैध स्लॉटर हाउस का बड़ा राज!
मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से चल रहे स्लॉटर हॉउस पर दबिश देते हुए बड़ी मात्रा में पशु चर्बी ,खाल , हड्डियां सहित अन्य साम्रगी जब्त की है। प्रशासन द्वारा जब्त सामग्री के सैंपल लेकर अवैध स्लॉटर को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
खंडवा के परदेशीपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रशासन और नगर निगम ने एक मकान में अवैध तरीके से चलाए जा रहे स्लॉटर हाउस पर दबिश दी। मौके पर पशु पालन विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी बुलाकर जांच करवाई गई।
एसडीएम बजरंग बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि परदेशीपुरा में अनवर कुरैशी लंबे समय से हड्डी गलाने का कारखाना चला रहा था, यहां से 69 पीपे जानवरों की चर्बी,भट्टी,पशुओं की खाल, भारी मात्रा में चमड़ा और अन्य साम्रगी मिली है।
जिनके पशु विभाग ने सैंपल लिए है जिनको जांच के लिए भेजा जाएगा। संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जब्त साम्रगी की जांच होगी वहीं स्थान को सील किया जाएगा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं