A description of my image rashtriya news 70 करोड़ महिलाओं के सम्मान का सवाल”—अर्चना चिटनिस ने विपक्ष को घेरा! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

70 करोड़ महिलाओं के सम्मान का सवाल”—अर्चना चिटनिस ने विपक्ष को घेरा!

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बुरहानपुर में अर्चना चिटनिस का प्रहार, महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं


बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) ने विपक्ष पर तीखा और सशक्त प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों को रोकने का हर प्रयास देश की आधी आबादी के सम्मान पर आघात है और यह अन्याय अब ज्यादा दिनों तक सहन नहीं किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि “नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।” नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के माध्यम से विपक्ष ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।


मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व


श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की निर्णायक शक्ति मानती है। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक ठोस कदम उठाए हैं।


जन आक्रोश महिला सम्मेलन में उमड़ा महिला शक्ति का संकल्प
इसी क्रम में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला बहनों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए जागरूक और संगठित है। 


श्रीमती चिटनिस ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।


विपक्ष की भूमिका पर सवाल, “महिला सशक्तिकरण सिर्फ नारा


श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका इतिहास महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण इनके लिए केवल चुनावी नारा है, जबकि भाजपा इसे धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक विषय पर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा, जिससे स्पष्ट होता है कि वे महिलाओं की वास्तविक भागीदारी से डरते हैं।


परिसीमन पर भ्रम फैलाने का आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती चिटनिस ने विपक्ष पर परिसीमन और जनगणना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार यह प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से पूरी की जाएगी, जिससे किसी भी राज्य या वर्ग के साथ अन्याय नहीं होगा।


भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता


प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। तीन तलाक से मुक्ति, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना के तहत बैंक खाते, शौचालय निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारकृये सभी कदम महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच “नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति” की है, और इसी विचार के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है।



बुरहानपुर में आयोजित यह प्रेस वार्ता और जन आक्रोश महिला सम्मेलन यह स्पष्ट संदेश देता है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पूरी तरह आक्रामक और प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा अब केवल राजनीतिक बहस नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन बनता जा रहा है। आने वाले समय में महिला शक्ति की यह जागरूकता और भागीदारी लोकतंत्र की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली प्रदीप पाटिल, खकनार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे, शाहपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, संजय जाधव, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, धनराज महाजन, मुकेश पूर्वे, रूद्रेश्वर एंडोले, सुभाष जाधव, श्रीमती उमा कपूर, अजहर उल हक एवं श्रीमती जीजाबाई महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.