“नशा, दहेज और अपराध के खिलाफ जंग: ‘मैं अभिमन्यु’ अभियान से बुरहानपुर में जागरूकता की लहर”
बुरहानपुर
बुरहानपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु विशेष जागरूकता अभियान *मै अभिमन्यु के तहत कार्यक्रम हुए आयोजित।
थाना गणपति नाका पुलिस द्वारा लोहार मंडी क्षेत्र में अभियान के तहत युवाओं को किया जागरूक।
उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से “सृजन, सम्मान एवं मैं अभिमन्यु” विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
दिनांक 19.04.2026 को थाना गणपति नाका पुलिस से उप निरीक्षक किशोरसिंह मोहनिया एवं स्टाफ द्वारा लोहार मंडी क्षेत्र में मैं अभिमन्यु अभियान के तहत पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के हित में एक परिवर्तनकारी पहल है। जिसका उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है |
महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर नशे की लत दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी खतरनाक प्रथाओं में निहित होते हैं |
जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं मैं अभिमन्यु के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों के बीच में एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है |
जहां महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है।
अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को किया जागरूक किया गया।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान किया जा सके।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं