82 से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज का तोहफा!शाहपुर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का सफल स्वास्थ्य शिविर”
82 से ज्यादा मरीजों को मिला मुफ्त इलाज का तोहफा!
शाहपुर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का सफल स्वास्थ्य शिविर”
शाहपुर में स्वास्थ्य की जागरूकता का नया कीर्तिमान!
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने 18 अप्रैल शनिवार को वार्ड नंबर 11, तानाजी वार्ड, शाहपुर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 82 से अधिक मरीजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की सेवा की। डॉ. शशांक कराले (जनरल मेडिसिन रोग विशेषज्ञ), डॉ. इल्का सिद्दीकी (महिला रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग) ने मौजूद मरीजों को उनकी विभिन्न बीमारियों का विस्तृत परामर्श दिया।
सभी मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव की विशेष सलाह दी गई। साथ ही हर मरीज का निःशुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी की गई।
यह स्वास्थ्य शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के मार्गदर्शन में और स्थानीय पार्षद दीपाली मुकेश महाजन तथा मुकेश महाजन जी के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का यह प्रयास समाज के कमजोर वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल प्रबंधन और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल – जहाँ स्वास्थ्य नहीं, बल्कि “सभी का भला” सबसे महत्वपूर्ण है!
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं