A description of my image rashtriya news नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में प्रस्ताव पारित, सांसद का अभिनंदन,महापौर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में प्रस्ताव पारित, सांसद का अभिनंदन,महापौर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में प्रस्ताव पारित, सांसद का अभिनंदन,महापौर

बुरहानपुर - नगर पालिक निगम, बुरहानपुर के मेयर इन काउंसिल की बैठक में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित समस्त पार्षदों द्वारा मेयर इन काउंसिल की बैठक में पारित प्रस्ताव में उल्लेख किया गया कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” वर्ष 2023 में संसद द्वारा पारित एक ऐतिहासिक कानून है, जिसके माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा उन्हें नीति-निर्माण की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा। महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने कहा कि यह अधिनियम केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की आधी आबादी को समान अवसर प्रदान कर भारत के समग्र विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।
प्रस्ताव में यह भी उल्लेख किया गया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इस अधिनियम को शीघ्र लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है, जिससे आगामी चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इससे समाज में समानता, सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। बैठक के दौरान सभी पार्षदों एवं एम.आई.सी. सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान की। नगर निगम द्वारा इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’’ के समर्थन करने पर क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी को बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की गई।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल एम आई सी सदस्य संध्या राजेश शिवहरे,भरत इंगले, धनराज महाजन संभाजी सगरे महेंद्र इंगले अनिल विस्पुते नितेश रोशन दलाल अमरीन एजाज असरफी,पार्षद स्वाति हेमेंद्र महाजन, सरला अशोक महाजन, मीना पीलिया,निर्मला मनोज फुलवानी, लता मनोहर मार्कण्डेय,पदमा गणेश वारुड़े,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवाड,मंडल अध्यक्ष नीलिमा पिलिया,मंडल मंत्री महिला मोर्चा लीना महाजन,मंडल महामंत्री महिला मोर्चा चेतना रावतोले,पूर्व जिला मंत्री महिला मोर्चा जयश्री पाटीदार मंडल मंत्री दीपिका सोनी कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन निगम सचिव संजय शाह, जन संपर्क अधिकारी आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.