A description of my image rashtriya news डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर 135 वी जन्म जयंती पर महापौर ने पुष्प अर्पित कर नमन किया - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर 135 वी जन्म जयंती पर महापौर ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर 135 वी जन्म जयंती पर महापौर ने पुष्प अर्पित कर नमन किया 


बुरहानपुर — नगर निगम परिसर में भारत रत्न डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती के अवसर पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनका स्मरण किया गया। 
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा डॉ. अम्बेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
महापौर श्रीमती पटेल ने अपने उद्बोधन में डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सशक्त, समरस एवं लोकतांत्रिक भारत की नींव रखी और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उनके विचार और आदर्श हमें न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल युवा नेता गजेन्द्र पाटिल,एम आई सी सदस्य पार्षद नितेश दलाल, भरत इंगले,महेन्द्र इंगले,भरत भुजडे,पाषर्द पति विनोद मोरे, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे,नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.