A description of my image rashtriya news “परिंदों के लिए प्यार भरी पहल: सिकोरे बांटकर दिया जीवन बचाने का संदेश!” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

“परिंदों के लिए प्यार भरी पहल: सिकोरे बांटकर दिया जीवन बचाने का संदेश!”

तपती गर्मी में परिंदों की जिंदगी बचाने उतरा उड़ान लाइन्स क्लब: सिकोरे बांटकर दिया ‘पानी-परोपकार’ का संदेश!



बुरहानपुर में भीषण गर्मी के बीच उड़ान लाइन्स क्लब ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की। 


9 अप्रैल 2026 की शाम मरीचिका गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने लोगों को सिकोरे भेंट किए और अपील की कि वे अपने घरों की छत और खिड़कियों पर पानी व दाना रखें, ताकि प्यासे परिंदों को राहत मिल सके। 

इस अवसर पर क्लब की संस्थापक रफत आसिफ खान, अध्यक्ष सरोज ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का मजबूत संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.