A description of my image rashtriya news नगर परिषद् शाहपुर में नगर के व्यापारी एवं व्यवसायिक बंधुओं के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारीयों को लेकर महत्वपूर्ण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नगर परिषद् शाहपुर में नगर के व्यापारी एवं व्यवसायिक बंधुओं के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारीयों को लेकर महत्वपूर्ण

नगर परिषद् शाहपुर में नगर के व्यापारी एवं व्यवसायिक बंधुओं के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारीयों को लेकर महत्वपूर्ण।

 स्वच्छता बैठक - कार्यशाला का हुवा आयोजन
आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुवे बढ़ाये हाथ करे सफाई एक साथ थीम पर आधारित नगरीय क्षेत्र शाहपुर के व्यापारिक संगठनों, व्यवसायियों और दुकानदारों के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन नगर परिषद् सभाकक्ष में किया गया। 

इस दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला में उपस्थित व्यापारियों और दुकानदारों को ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग में कमी, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। 


साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिकों की जन भागीदारी और व्यापारियों, दुकानदारो की भूमिका बेहद अहम होती है ।

अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी एवं परिषद् पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित व्यापारियों, दुकानदारो, पथ विक्रेताओ से अपील ,की कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें, दुकान के बाहर डस्टबिन रखे, डस्टबिन का उपयोग स्वयं भी करे एवं ग्राहकों को भी करने हेतु प्रेरित करे और ग्राहकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें । 



बैठक में व्यापारियों से सुझाव भी लिए गए, साथ ही उनको व्यापर में होने परेशानिया, निराकरण पर पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक दिलाई जा सके।
इस प्रकार की कार्यशालाएं स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


कार्यशाला का आयोजन होने से व्यापारियों को अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलने से व्यापारियों द्वारा मान. अध्यक्ष, परिषद् पदाधिकारी एवं नगर परिषद् का आभार व्यक्त कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में निकाय को उच्च स्तर प्राप्त करने में सहभागिता करने हेतु आश्वस्त किया !

 उपस्थित सभी व्यवसायिक बंधुओं ने शाहपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने सभी ने मिलकर स्वच्छता को अपनी पहचान बनाएं और शाहपुर को स्वच्छता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं का संकल्प व्यक्त किया।  


इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी, पार्षद श्री कैलाश असेरकर, श्री विनोद चौधरी, श्री मुकेश बुनगाल, जनप्रतिनिधि श्री आकाश राखोंड़े, श्री राजाराम अटोलकर, श्री रवि जैन, श्री प्रकाश महेश्री, श्री रमेश चोपड़े, श्री उमेश महेश्री, व्यापारी श्री आनंद लोहार, श्री रविन्द्र लोहार, श्री गणेश चौधरी, श्री गोकुल बुनगाल, श्री गजानन नमाडे, श्री विजय बाविस्कर एवं समस्त फल-फूल, हॉटेल, थंडा पेय, कपडा, पान गुटखा, चाय नास्ता आदि दुकानदार, व्यापारी गणमान्य नागरिक एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान, नोडल अधिकारी एवं उपयंत्री राहुल चौहान, लोक निर्माण प्रभारी अभिशेख जवरे, लेखापाल तुषार राजपूत, राजू महाजन, श्रीमती भारती महाजन, अलाइड सोलुशन सेरविसेस के टीम रीडर नविन परदेशी, नगर परिषद् के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ! 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.