A description of my image rashtriya news “4 दिन की दूरी बनी जानलेवा! प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी युवती, 4 घंटे तक चला रेस्क्यू” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

“4 दिन की दूरी बनी जानलेवा! प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी युवती, 4 घंटे तक चला रेस्क्यू”

वायरल वीडियो.

प्यार में पागलपन: 4 दिन बात न होने पर युवती चढ़ी विद्युत टावर, 4 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा वीडियो वायरल

टीकमगढ़ मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर स्थित बैरवार गांव में रविवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला तब उजागर हुआ जब एक युवती प्रेमी से चार दिन तक बात न होने से नाराज होकर विधुत टावर पर चढ़ गई और उसका नाम लेकर जोर-जोर से पुकारने लगी।

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। जतारा पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। करीब 4 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

प्रशासन के आश्वासन और प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस की समझाइश पर युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। जानकारी के मुताबिक, दोनों अलग-अलग जाति के हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन सामाजिक बाधाएं आड़े आ रही हैं।

घटना के बाद पुलिस दोनों को जतारा थाने ले गई, जहां समझाइश के साथ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.