A description of my image rashtriya news घटिया पुलिया निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! टिगरिया में भ्रष्टाचार का खुला खेल, अब कलेक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

घटिया पुलिया निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! टिगरिया में भ्रष्टाचार का खुला खेल, अब कलेक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी।

घटिया पुलिया निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! टिगरिया में भ्रष्टाचार का खुला खेल, अब कलेक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी।


खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टिगरिया में बन रही पुलिया निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुकेश पवार ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग कर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू से ही संदिग्ध रहा है और इसमें मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। पुलिया की मजबूती पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह निर्माण कार्य भविष्य में कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। 
इसी बीच, गांव के कुछ युवा हेमराज राठौड़ ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और भी तूल पकड़ता जा रहा है।


गांव में अब आक्रोश का माहौल साफ देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मामले की शिकायत जनसुनवाई में करेंगे और संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी देंगे।

 उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे और घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ दोबारा कराने की भी मांग उठाई जा रही है।


अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्रामीणों के गुस्से को शांत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, टिगरिया में पुलिया निर्माण को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.