A description of my image rashtriya news बुरहानपुर में पहली बार इज्तेमाई निकाह का बिगुल—फिजूलखर्ची पर वार, सादगी और एकता का नया त्योहार!” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर में पहली बार इज्तेमाई निकाह का बिगुल—फिजूलखर्ची पर वार, सादगी और एकता का नया त्योहार!”

बुरहानपुर में 22 नवंबर को होगा मुस्लिम तेली समाज का पहला इज्तेमाई शादी (सम्मेलन)

समाज को खर्चीली शादियों के बोझ से मुक्त करने और एकजुटता के लिए अनूठी पहल।

देशभर से जुटेंगे समाजजन; निकाह के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू।

बुरहानपुर:
मुस्लिम तेली जमात बुरहानपुर द्वारा समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और सामूहिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 22 नवंबर को शहर में पहली बार 'इज्तेमाई शादी' (सामूहिक निकाह सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां और प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है।
शादियों में सादगी और एकता का संदेश
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रियाज़ फारुक खोकर ने बताया कि वर्तमान समय में मध्यम और गरीब परिवारों पर शादियों का बढ़ता आर्थिक बोझ एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, "इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को खर्चीली शादियों के बोझ से बाहर निकालना और सामूहिक विवाह के जरिए समाज को संगठित एवं मजबूत बनाना है। बुरहानपुर में इस तरह का यह पहला प्रयास है, जिसे समाजजनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।"

आयोजन की मुख्य विशेषताएं:
उपहार वितरण: निकाह के पश्चात कमेटी और समाजसेवियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के आवश्यक उपहार भेंट किए जाएंगे।
राष्ट्रीय सहभागिता: इस सम्मेलन में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि देशभर से तेली बिरादरी के लोग सम्मिलित होंगे।
पारदर्शिता: विवाह के लिए दूल्हा और दुल्हन का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक अंकसूची कमेटी के पास जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।
पंजीयन की अपील
इज्तेमाई कमेटी एवं बुरहानपुर तेली समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपील की है कि अधिक से अधिक निकाह योग्य जोड़ों का पंजीयन कराएं। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक समान मंच प्रदान करना और फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है।
संपर्क:
निकाह हेतु पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए समाजजन बुरहानपुर तेली जमात कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.