राम नवमी पर आस्था का संगम: माँ ईच्छादेवी के दरबार पहुंचे भाजपा नेता, जिले की खुशहाली और विकास की कामना।
राम नवमी पर आस्था का संगम: माँ ईच्छादेवी के दरबार पहुंचे भाजपा नेता, जिले की खुशहाली और विकास की कामना।
बुरहानपुर। श्री राम नवमी के पावन अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री चिन्तामन महाजन ने ग्राम ईच्छापुर स्थित माँ ईच्छादेवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष श्री कैलाश पारीक एवं वरिष्ठ नेता देववराम महाजन भी उपस्थित रहे।
नेताओं ने माँ ईच्छादेवी के समक्ष क्षेत्र के कृषि, उद्यानिकी और चहुमुखी औद्योगिक विकास के लिए प्रार्थना की। साथ ही पूरे बुरहानपुर जिले के नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
श्री महाजन ने विशेष रूप से जिले में सुचारु परिवहन व्यवस्था, सुरक्षित यातायात और जनहानि रहित वातावरण की कामना करते हुए संसाधनों की पूर्ति एवं गुणवत्तापूर्ण विकास के विस्तार की भी प्रार्थना की।
राम नवमी के इस पावन पर्व पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां हर कोई क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति की कामना करता नजर आया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं