सेवा ही धर्म! बुरहानपुर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का मेगा फ्री हेल्थ कैंप, 96 से ज्यादा मरीजों को मिला इलाज।
सेवा ही धर्म! बुरहानपुर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का मेगा फ्री हेल्थ कैंप, 96 से ज्यादा मरीजों को मिला इलाज।
बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवा का शानदार उदाहरण सामने आया, जहां ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा मोमिन जमातखाना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 96 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत खैरनार, न्यूरो एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण बोर्डे, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राहुल खांडेकर, फिजिशियन डॉ. दिव्येश लाड, डॉ. अकरम खान एवं नेत्र रोग विभाग से अमित नायडू ने मरीजों की जांच कर उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
मरीजों का नि:शुल्क ECG, शुगर, ब्लड प्रेशर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर का आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के निर्देशन में तथा हाजी मोहम्मद इब्राहीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि सही मायनों में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं