जन-जन की दीदी, सेवा की मिसाल—अर्चना चिटनिस को जन्मोत्सव पर लख-लख बधाइयाँ
जन-जन की दीदी, सेवा की मिसाल—अर्चना चिटनिस को जन्मोत्सव पर लख-लख बधाइयाँ
बधाई संदेश:
हर दिल अज़ीज़, गरीबों की सच्ची मसीहा और सुख-दुख में हर किसी के साथ खड़ी रहने वाली जन-जन की लोकप्रिय दीदी, अर्चना चिटनिस जी को राष्ट्रीय न्यूज चैनल एवं लक्की एक्सप्रेस अखबार परिवार की ओर से जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और लख-लख बधाइयाँ।
आपका जीवन सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का अद्भुत उदाहरण है।
आप न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों की चिंता करती हैं और हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। आज के समय में जहां लोग अपनों से भी किनारा कर लेते हैं, वहीं आप अपने-पराए का भेद मिटाकर हर किसी के साथ खड़ी नजर आती हैं—यही कारण है कि आप सभी के लिए सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि सच्ची दीदी और बहन हैं।
आप हमेशा ईश्वर से यही प्रार्थना करती हैं कि किसी पर दुख, दर्द या संकट ना आए, और यही भावना आपको औरों से अलग बनाती है। समाज और शहर के विकास के लिए आपका 24 घंटे समर्पण, आपकी कर्मठता और दूरदर्शिता को दर्शाता है।
यह और भी गर्व की बात है कि आपका जन्मदिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन पर्व रामनवमी के दिन आता है, जो आपके जीवन के संस्कार और आदर्शों को और भी महान बनाता है।
ऐसी लोकप्रिय, संवेदनशील और कर्मठ लाडली चिटनिस दीदी को जन्मदिन पर हम सभी दिल से मंगलकामनाएं देते हैं—आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी तरह जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ती रहें।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं