A description of my image rashtriya news इश्क या जिद? वॉकी टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

इश्क या जिद? वॉकी टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

इश्क या जिद? वॉकी टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।
नितिन झवर की रिपोर्ट 
खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस कंट्रोल के पास बने वॉकी टावर पर एक युवक अचानक चढ़ गया। सुबह करीब 4 बजे हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। युवक करीब चार घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दी जाती रही। काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार युवक नीचे उतरने को राजी हो गया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक अपनी बुआ की लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था, जबकि परिजन इस रिश्ते को भाई-बहन का मानते हुए शादी से साफ इनकार कर रहे थे। इस पूरे विवाद में पैसों के लेन-देन का मामला भी सामने आया है, जिसने स्थिति को और अधिक जटिल बना दिया।
बताया जा रहा है कि जिस युवती से युवक शादी करना चाहता है, उसके पति की पहले ही एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है और उसे मुआवजे के रूप में आर्थिक सहायता मिली थी। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि युवक लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा है और इस तरह की हरकतें करता रहता है।
घटना के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि व्यक्तिगत विवाद किस तरह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.