A description of my image rashtriya news रामनवमी पर भक्ति में डूबे भाजपा महामंत्री! चिन्तामन महाजन ने प्राचीन मंदिरों में किए दर्शन, दीदी माँ ममता व्यास से लिया आशीर्वाद। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

रामनवमी पर भक्ति में डूबे भाजपा महामंत्री! चिन्तामन महाजन ने प्राचीन मंदिरों में किए दर्शन, दीदी माँ ममता व्यास से लिया आशीर्वाद।

रामनवमी पर भक्ति में डूबे भाजपा महामंत्री! चिन्तामन महाजन ने प्राचीन मंदिरों में किए दर्शन, दीदी माँ ममता व्यास से लिया आशीर्वाद।

बुरहानपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का भव्य नज़ारा देखने को मिला। भाजपा जिला महामंत्री चिन्तामन महाजन ने रास्तीपुरा स्थित अति प्राचीन भगवान श्रीराम मंदिर एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दरबार में विधिवत दर्शन किए।
इस दौरान उन्होंने सुप्रसिद्ध भागवत भूषण, खानदेश मीरा परमपूज्य दीदी माँ ममता श्री व्यास जी (बाविसे) से मुलाकात कर राम-जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे रामनवमी का उत्सव और भी दिव्य और भव्य बन गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.