A description of my image rashtriya news नावरा पुलिस चौकी का बड़ा एक्शन: घर में घुसकर लाखों की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नावरा पुलिस चौकी का बड़ा एक्शन: घर में घुसकर लाखों की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद!

नावरा पुलिस चौकी का बड़ा एक्शन: घर में घुसकर लाखों की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद!” 

बुरहानपुर। थाना नेपानगर की पुलिस चौकी नावरा ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को ग्राम केरपानी निवासी विजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ बाजार गया था। लौटने पर घर की पेटी का ताला टूटा मिला और उसमें रखी सोने की झुमकी, चांदी की पायजेब व चेन गायब थीं। अज्ञात चोरों द्वारा करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अनुविभागीय अधिकारी निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल व चौकी प्रभारी हेमेन्द्र सिंह चौहान ने तत्परता दिखाते हुए संदेहियों को हिरासत में लिया।
तकनीकी और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपियों आमीन और रमजान ने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई में नावरा चौकी की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.