A description of my image rashtriya news जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ,ताप्ती राजघाट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों- कर्मचारियों ने किया श्रमदानजल की प्रत्येक बूंद बचाने का संकल्प, स्वच्छता और जन-जागरूकता का दिया संदेश। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ,ताप्ती राजघाट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों- कर्मचारियों ने किया श्रमदानजल की प्रत्येक बूंद बचाने का संकल्प, स्वच्छता और जन-जागरूकता का दिया संदेश।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ,
ताप्ती राजघाट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों- कर्मचारियों ने किया श्रमदान
जल की प्रत्येक बूंद बचाने का संकल्प, स्वच्छता और जन-जागरूकता का दिया संदेश।

बुरहानपुर/ जल की प्रत्येक बूंद बचाने के संकल्प एवं जल संरक्षण की ओर सशक्त पहल के भाव के साथ प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले में ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ का शुभारंभ 19 मार्च से हुआ है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर ताप्ती नदी राजघाट पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित रहा। आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जनप्रतिनिधियों, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।
आज राजघाट पर माँ ताप्ती के किनारे विधिवत् रूप से पूजन एवं शपथ के साथ अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कचरे का संग्रहण किया एवं टीम वर्क के साथ श्रृंखलाबद्ध तरीके से श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बोरी बंधान कार्य का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस ने जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आव्हान किया, उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता इस अभियान में होना अति आवश्यक है। उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिये उपस्थितजनों को प्रेरित किया। उन्होंने चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमति माधुरी पटेल ने नागरिकों से अपील की, कि अपने घरों में भी वर्षा जल को संजोकर रखने की व्यवस्था करें और जल संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बने।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक शपथ भी ली गयी। इस अभियान के माध्यम से न केवल जल स्रोतों के पुनर्जीवन का कार्य किया जाएगा, बल्कि आमजनों को भी अभियान से जोड़कर इसे एक जनांदोलन के रूप में विकसित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.