A description of my image rashtriya news नेपा मिल को कार्यशील पूंजी दिलाने तेज हुए प्रयास।- दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, आभार जताया । - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नेपा मिल को कार्यशील पूंजी दिलाने तेज हुए प्रयास।- दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, आभार जताया ।

नेपा मिल को कार्यशील पूंजी दिलाने तेज हुए प्रयास।
- दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, आभार जताया ।

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर नेपानगर स्थित नेपा लिमिटेड के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की मांग पुनः प्रमुखता से रख अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान सांसद पाटील ने नेपा मिल के पुनः संचालन में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री जी आपके मार्गदर्शन एवं सकारात्मक पहल से ही मिल में उत्पादन दोबारा शुरू हो सका है, जिसके लिए नेपा मिल के कर्मचारी तथा क्षेत्रवासीयो की और से आभार व्यक्त करता हूं।
 *विकास को नई गति मिलेगी* 
सांसद ने आग्रह किया कि अब मिल को निरंतर और पूर्ण क्षमता से संचालित करने के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उत्पादन शुरू होने से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है, लेकिन इसकी स्थिरता और विस्तार के लिए वित्तीय सहयोग जरूरी है।उन्होंने मंत्री जी को अवगत कराया कि नेपा मिल के पूर्ण संचालन से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आसपास के आदिवासी अंचलों की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार आएगा। यह मिल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है और इसके सशक्त संचालन से विकास को नई गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने सांसद की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नेपा मिल के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के विषय में केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
मुलाकात के बाद सांसद पाटील ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से नेपा मिल जल्द ही पूरी क्षमता से संचालित होगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का नया दौर शुरू होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.