A description of my image rashtriya news 19 दिन बाद होने वाली थी सगाई… उससे पहले ही बेरहमी से हत्या! बुरहानपुर में उबाल, आरोपी को फांसी की मांग। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

19 दिन बाद होने वाली थी सगाई… उससे पहले ही बेरहमी से हत्या! बुरहानपुर में उबाल, आरोपी को फांसी की मांग।

19 दिन बाद होने वाली थी सगाई… उससे पहले ही बेरहमी से हत्या! बुरहानपुर में उबाल, आरोपी को फांसी की मांग।
बुरहानपुर के आलमगंज मालीवाड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 23 वर्षीय फर्नीचर डिज़ाइनर निकिता सुरागे की निर्मम हत्या के मामले में अब जनता का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि निकिता की सगाई महज 19 दिन बाद होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी बेरहमी से खत्म कर दी गई।
मामले में आरोप फर्नीचर दुकान संचालक अर्जुन सुगंधी पर है। जानकारी के अनुसार, निकिता पिछले एक साल से उसकी दुकान पर काम कर रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने वहां जाना बंद कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को आरोपी ने फोन कर निकिता को अपने घर बुलाया, जहां पहले विवाद हुआ और फिर उसने चाकू से कई बार हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही यह भी मांग उठाई गई कि आरोपी के अवैध निर्माण को तत्काल तोड़ा जाए, ताकि उसे कड़ी सजा का संदेश मिले।
परिजनों ने बताया कि निकिता के पिता नहीं हैं और उसकी मां घरों में काम करके परिवार चलाती हैं। ऐसे में निकिता ही परिवार का सहारा थी। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।
शहर में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि वह इस जघन्य अपराध में कितनी तेजी और सख्ती से न्याय दिला पाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.