A description of my image rashtriya news मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 363 करोड़ 82 लाख रूपये के 127 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 363 करोड़ 82 लाख रूपये के 127 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नेपानगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा दौरा! 15 मार्च को जनसभा में करोड़ों की सौगात, प्रशासन अलर्ट”
बुरहानपुर/नेपानगर।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में 15 मार्च 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सभा स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और कार्यक्रम स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 363 करोड़ 82 लाख रूपये के 127 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नेपानगर में ‘‘जनजातीय सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम’’*

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 15 मार्च को विभिन्न विकास कार्यों की सौगातों के साथ नेपानगर में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार 363 करोड़ 82 लाख रूपये के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जायेगा। 

प्रस्तावित ‘‘जनजातीय सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम’’ में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित रहेगी। लेख है कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र जो कि जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है, में जनजातीय समुदाय के हितों एवं सहभागिता के लिये आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी एवं संवाद भी स्थापित किया जायेगा।

मुख्य कार्यक्रम स्थल नेपानगर के नेहरू स्टेडियम में कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, आजीविका मिशन, वन विभाग द्वारा ‘‘विकास प्रदर्शनी’’ आयोजित रहेगी। विकास कार्यों की सौगातों के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम हेतु जिला प्रशासन की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर है।
प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। वहीं क्षेत्र की जनता भी मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यों की घोषणाओं को लेकर उत्साहित नजर आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.