A description of my image rashtriya news “नेपानगर में सीएम की जनसभा से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा, DIG बहुगुणा ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

“नेपानगर में सीएम की जनसभा से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा, DIG बहुगुणा ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा”

बुरहानपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे को लेकर पुलिस उप.महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा आए बुरहानपुर।

मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 मार्च 2026 को नेपानगर जिला बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे। उनकी प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र आज पुलिस उप.महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान द्वारा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं, जनसुविधा व्यवस्थाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर से कनेश, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल, थाना प्रभारी यातायात राजेश बारवाल, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री की यात्रा को सफल और सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार हैं। सभी संबंधित विभागों कोआवश्यक समन्वय और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.