A description of my image rashtriya news एटीएम ने उगले नकली नोट। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

एटीएम ने उगले नकली नोट।

बुरहानपुर 

एटीएम ने उगले नकली नोट।

बुरहानपुर में एटीएम से नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे एक युवक को मशीन से नकली नोट मिलने पर हड़कंप मच गया, युवक ने इसकी जानकारी बैंक को दी है और मामले की जांच की मांग की है।

दरअसल बुरहानपुर में रहने वाले विशाल यादव, जो पशु चिकित्सा विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं, एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने एटीएम मशीन से 8000 रुपए निकाले।
पैसे निकालने के बाद जब उन्होंने नोटों की गिनती की तो कुल 16 नोट निकले। लेकिन जब नोटों को ध्यान से देखा गया तो उनमें से एक 100 रुपए का और एक 500 रुपए का नोट नकली नजर आया।
इस तरह 8000 रुपए निकालने पर करीब 900 रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है,इसकी जानकारी खुद विशाल यादव ने दी है,मामले की जानकारी मिलने के बाद बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई है। अब इस पूरे मामले में यह जांच की जा रही है कि आखिर एटीएम मशीन तक नकली नोट कैसे पहुंचे।
फिलहाल बैंक द्वारा मामले की जांच की जा रही है और एटीएम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा सकते हैं,“मैं एटीएम से 8000 रुपए निकालने गया था। पैसे निकालने के बाद जब नोट देखे तो उसमें एक 100 रुपए का और एक 500 रुपए का नोट नकली नजर आया। इस तरह मुझे करीब 900 रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी मैंने बैंक को दे दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.