A description of my image rashtriya news महापौर माधुरी अतुल पटेल का एक्शन मोड: वर्षा पूर्व सीवर-सड़क निर्माण व लैंडस्केपिंग के निर्देश, प्रतिमा स्थापना हेतु त्वरित निविदा प्रक्रिया के आदेश - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

महापौर माधुरी अतुल पटेल का एक्शन मोड: वर्षा पूर्व सीवर-सड़क निर्माण व लैंडस्केपिंग के निर्देश, प्रतिमा स्थापना हेतु त्वरित निविदा प्रक्रिया के आदेश

महापौर माधुरी अतुल पटेल का एक्शन मोड: वर्षा पूर्व सीवर-सड़क निर्माण व लैंडस्केपिंग के निर्देश, प्रतिमा स्थापना हेतु त्वरित निविदा प्रक्रिया के आदेश

बुरहानपुर,  — नगर निगम कार्यालय में आज बुधवार दोपहर 3:00 बजे महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

महापौर द्वारा नवीन निगम कार्यालय भवन निर्माण से पूर्व संबंधित क्षेत्र में वर्षा ऋतु के पहले सीवर एवं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए समुचित लैंडस्केपिंग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात से पूर्व आधारभूत संरचना मजबूत होना आवश्यक है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। 

बैठक में डा.बाबासाहेब अम्बेडकर जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, सरदार वल्लभभाई पटेल जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना के संबंध में भी चर्चा की गई। महापौर ने सभी महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से संबंधित कार्यों के लिए 2 से 3 दिवस के भीतर निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के आदेश दिए। 

कायाकल्प योजना अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं को देखते हुए वैकल्पिक निर्माण प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। लालबाग से शनवारा रोड के सौंदर्यीकरण एवं दोनों ओर फुटपाथ निर्माण के निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, जनसंपर्क अधिकारी हरिश मोरे, निगम सचिव संजय शाह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.