A description of my image rashtriya news हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का महासंगम! वाहन रैली, भव्य शोभायात्रा और भजन संध्या से गूंजेगा ब्रह्मपुर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का महासंगम! वाहन रैली, भव्य शोभायात्रा और भजन संध्या से गूंजेगा ब्रह्मपुर

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का महासंगम! वाहन रैली, भव्य शोभायात्रा और भजन संध्या से गूंजेगा ब्रह्मपुर

श्री प्राचीन चमत्कारी इच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक में तय हुई जन्मोत्सव सप्ताह की भव्य रूपरेखा।

बुरहानपुर के ब्रह्मपुर क्षेत्र में स्थित श्री प्राचीन चमत्कारी इच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक लालबाग रोड स्थित साईनाथ गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, सदस्य और इच्छैश्वर हनुमान भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में शाहदरा-लोधीपुरा स्थित चमत्कारी इच्छैश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव सप्ताह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
निर्णय अनुसार 30 मार्च सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण, 1 अप्रैल को विशाल वाहन रैली, तथा 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं मंदिर परिसर में हारून खान के राधे-राधे मंडल द्वारा भक्तिमय भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर भी सभी भक्तों ने एकजुट होकर आयोजन को भव्य और सफल बनाने का निर्णय लिया। पूरे क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.