A description of my image rashtriya news अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति का सम्मान — वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियों का भव्य अभिनंदन, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसमर्थन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति का सम्मान — वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियों का भव्य अभिनंदन, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसमर्थन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति का सम्मान — वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियों का भव्य अभिनंदन, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसमर्थन

बुरहानपुर,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला नेतृत्व और सामाजिक योगदान को सम्मानित करते हुए एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सरिता भगत (प्रदेश सचिव, महिला कांग्रेस) के नेतृत्व में कई वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियों का सम्मान और स्वागत किया गया।


इस अवसर पर पूर्व प्रथम महापौर डॉ. फिरोजा अली, वरिष्ठ महिला नेत्री हर्ष राज देवड़ा, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, वरिष्ठ नेत्री योजना देवड़ा, पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा, दीप्ति बबलू देवड़ा, सपना दलाल, जसलीन कीर और बबीता वासकर सहित कई महिला नेताओं को साल-श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और समाज तथा राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर उनका सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणा का संदेश है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में पार्षद अजय उदासीन, सुखलाल महाजन, घीसू लाल सुखवानी, आशीष भगत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा, जहां महिला शक्ति के योगदान को खुले दिल से सराहा गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.