रोटरी क्लब का रंगारंग होली मिलन समारोह — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दो प्रतिभाशाली महिलाओं का भव्य सम्मान।
रोटरी क्लब का रंगारंग होली मिलन समारोह — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दो प्रतिभाशाली महिलाओं का भव्य सम्मान।
एएसआई अमरजीत कौर और जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार को किया गया सम्मानित, सदस्यों ने परिवार संग मनाया उत्सव।
बुरहानपुर,रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा 8 मार्च को होटल मन रिसॉर्ट, अमरावती रोड पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य अपने स्पाउस के साथ उपस्थित रहे और पूरे उत्साह व उमंग के साथ समारोह का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली दो विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया। पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत अमरजीत कौर को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा पुणे में आयोजित पुलिस विभाग की खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर बुरहानपुर का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं रोहिणी पवार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में क्लब की महिला सदस्यों एवं सदस्यों की पत्नियों का उनके पतियों द्वारा पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक रैम्प वॉक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने बड़ी स्क्रीन पर भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण भी देखा और मैच का रोमांचक आनंद लिया। इसके साथ ही फरवरी एवं मार्च माह में जन्मदिन वाले सदस्यों का बर्थडे सेलिब्रेशन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और होली के रंगों व आपसी भाईचारे के साथ इस यादगार संध्या को उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रियल जैन ने किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष, सचिव प्रिंस सेठिया सहित रोटरी क्लब बुरहानपुर के सभी सदस्य एवं उनके स्पाउस बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं