A description of my image rashtriya news 🔥नवरात्रि में सेवा का महायज्ञ: रोटरी क्लब बुरहानपुर ने गौसेवा, कन्या भोज और ज्ञानवर्धन से रचा मानवता का स्वर्णिम अध्याय🔥 - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

🔥नवरात्रि में सेवा का महायज्ञ: रोटरी क्लब बुरहानपुर ने गौसेवा, कन्या भोज और ज्ञानवर्धन से रचा मानवता का स्वर्णिम अध्याय🔥

रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा ग्राम  झांझर में गौसेवा व  कन्या भोज  का आयोजन ।

बुरहानपुर। रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार,  झांझर स्थित गौशाला में एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 90 गायों के लिए हरा पालक, मेथी, पत्ता गोभी एवं खरबूज , गुड आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर क्लब के सदस्य अपने परिवार सहित गौशाला पहुंचे और बच्चों के हाथों से गायों को हरा चारा खिलाकर उन्हें गौसेवा एवं दान का महत्व समझाया।


नवरात्रि के पावन अवसर पर गौशाला के आसपास रहने वाले लगभग 250 जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के लिए गर्म भोजन (कन्या भोज) की भी व्यवस्था की गई। बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा गयाऔर गिफ्ट दिये गये । साथ ही आइसक्रीम  खिलाई गई ।जिससे उनके चेहरे पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली।

अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि आज हमने सभी बच्चों के लिये पोलाद सरिया  कंपनी एवं आर टी मिल्स के सहयोग से एक विशेष वैन के माध्यम से प्रोजेक्टर द्वारा बच्चों को अंतरिक्ष, एस्ट्रोनॉट और तारामंडल से संबंधित रोचक जानकारी एवं दृश्य दिखाए गए, जो बच्चों के लिए एक अनूठा और यादगार अनुभव रहा। इसके साथ ही सभी बच्चों को चॉकलेट, एवं चिप्स भी वितरित किए गए।

इस सेवा प्रकल्प के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. हितेश देवकर तथा को-चेयरमैन रो. श्याम आडवाणी रहे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया।

क्लब के सदस्यों ने अपने बच्चों को भी साथ लाकर उन्हें सेवा, दान और मानवता के संस्कारों से परिचित कराया, जो इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही।

सचिव प्रिंस सेठिया ने बताया कि रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा समाज सेवा, गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अमर पोहनी, गोल्डी कामरानी, निखिल पोद्दार ,मेघा भिड़े, अंकित शाह, राजू सोनी  सहित अन्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुवे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.