A description of my image rashtriya news 3 KM सड़क में भ्रष्टाचार का खेल! गुराडिया में घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

3 KM सड़क में भ्रष्टाचार का खेल! गुराडिया में घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी।

3 KM सड़क में भ्रष्टाचार का खेल! गुराडिया में घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी।

बुरहानपुर जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गुराडिया में बन रही तीन किलोमीटर लंबी सड़क अब भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में आ गई है।

किसान मोतीराम के खेत तक बनाए जा रहे इस सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
जानकारी के अनुसार इस सड़क का टेंडर लगभग एक करोड़ रुपये का बताया जा रहा है, जबकि ठेकेदार इकबाल ने करीब 65 लाख रुपये में यह निर्माण कार्य लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि लागत में भारी अंतर के चलते निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असर साफ नजर आ रहा है।

गांव के निवासी गोपाल महाजन ने बताया कि करीब दो किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य किसी हद तक ठीक किया गया है, लेकिन शेष एक किलोमीटर में बेहद घटिया निर्माण हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस
हिस्से में सामग्री और तकनीक दोनों में लापरवाही बरती गई है, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है।

वहीं, ग्रामीण गेंदा लाल पटेल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा सड़क को दुरुस्त कर सही तरीके से निर्माण नहीं किया गया, तो वे कलेक्टर से शिकायत करेंगे और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीण धरने पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस मुद्दे को लेकर पूरे गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.