A description of my image rashtriya news शेखापुर में सनसनी: युवक ने खेत में पेड़ से लटककर दी जान, इलाके में पसरा सन्नाटा” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शेखापुर में सनसनी: युवक ने खेत में पेड़ से लटककर दी जान, इलाके में पसरा सन्नाटा”

रिपोर्ट नवीन आड़े 
बुरहानपुर जिले के ग्राम शेखापुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अजय पिता मगन नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय शुक्रवार शाम से ही घर से कहीं चला गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। शनिवार सुबह परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि घर के पीछे स्थित खेत में एक जामुन के पेड़ पर अजय का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है।
यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई एकनाथ ने तुरंत खकनार पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और मामले को जांच में लिया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद गांव में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.