A description of my image rashtriya news समीक्षा बैठक में फटकार: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराज कलेक्टर, विभागों को दिए सख्त निर्देश - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

समीक्षा बैठक में फटकार: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराज कलेक्टर, विभागों को दिए सख्त निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर विशेष फोकस रखें, लापरवाही मिलने पर होगी कार्यवाही- कलेक्टर श्री सिंह
समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों एवं योजनाओं प्रगति का लिया अपडेट।

बुरहानपुर- सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएम हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकता का विषय है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह बात कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सोमवार को कही। विदित है कि कलेक्टर श्री हर्ष सिंह संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की गहन समीक्षा
बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए प्रकरणों की स्थिति जानी। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के सख्त निर्देश दिए।
वाहनों की नियमित जांच करने के दिये निर्देश
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं एवं पत्रकों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों तथा प्रगति धरातल पर दिखाई दे। राजस्व वसूली में तेजी लाने, परख निरीक्षण रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने तथा परिवहन विभाग को नियमित वाहन चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
कार्यों में प्रगति लायें
उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि, जनजातीय विभाग, आजीविका मिशन, उद्योग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रगति कम पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। कृषि विभाग को गोदामों एवं दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.