“विश्व किडनी दिवस पर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की पहल: 60 से अधिक मरीजों को मिला नि:शुल्क जांच व विशेषज्ञ परामर्श”
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा विश्व किडनी दिवस पर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर, में नि:शुल्क मूत्र एवं किडनी रोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत खैरनार एवं डॉ. पृथ्वीराज गोमसाले के द्वारा मूत्र रोग एवं पथरी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श दिया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क यूरोफ्लोमेटरी एवं सोनोग्राफी की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं